संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, (SGPGIMS)
- फोटो : आधिकारिक वेबसाइट (@sgpgims.org.in.)
SGPGIMS Vacancy 2026: संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGIMS) लखनऊ, में तकनीशियन, जूनियर इंजीनियर और अन्य 47 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार 16 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
स्नातक, बी.टेक/बीई, डिप्लोमा धारकों के लिए तकनीशियन, जूनियर इंजीनियर और अन्य 47 पदों की रिक्तियों को भरने का लक्ष्य रखता है। आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जा रहे हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 9 जून से 16 जून 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट sgpgims.org.in के माध्यम से है।
आवेदन की सभी शर्तें
| पद |
योग्यता |
| तकनीकी अधिकारी (परफ्यूजन) |
बीएससी (मेडिकल परफ्यूजन) या बीएससी + परफ्यूजन सर्टिफिकेट + 1 साल ट्रेनिंग + 5 साल अनुभव |
| परफ्यूज़निस्ट |
B.Sc (Medical Perfusion) या B.Sc + Certificate + 1 साल ट्रेनिंग + 1 साल अनुभव |
| जूनियर इंजीनियर (टेलीकॉम) |
टेलीकॉम/इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा + 2 साल अनुभव |
| जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 साल डिप्लोमा |
| तकनीशियन (रेडियोलॉजी) |
12वीं साइंस + 2 साल डिप्लोमा + 1 साल अनुभव या B.Sc (Radiography) |
| मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट |
B.Sc MLT + 100 बेड अस्पताल लैब में 2 साल अनुभव |
| तकनीशियन (रेडियोथेरेपी) |
12वीं साइंस + 2 साल डिप्लोमा + 1 साल अनुभव या B.Sc (Radiotherapy) |
| तकनीकी सहायक (न्यूरो-ओटोलॉजी) |
B.Sc Speech & Hearing |
| जूनियर ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट |
12वीं साइंस + MOT (Master of Occupational Therapy) |
| तकनीशियन (डायलिसिस) |
B.Sc Dialysis या 2 साल डिप्लोमा + 1 साल अनुभव |
| स्वच्छता निरीक्षक ग्रेड-I |
10वीं पास + Sanitary Inspector Course + 4 साल अनुभव |
| रिसेप्शनिस्ट |
ग्रेजुएशन + PG डिप्लोमा (Journalism/PR) |
| फार्मासिस्ट ग्रेड-II |
फार्मेसी डिप्लोमा + पंजीकरण (Pharmacy Council) |