शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास एमडी, एमएस, डीएम, डीएनबी या पीएचडी डिग्री होना अनिवार्य है। संबंधित क्षेत्र में पर्याप्त अनुभव भी जरूरी है। विस्तृत जानकारी पोस्ट-वाइज योग्यता नोटिफिकेशन से प्राप्त की जा सकती है।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 08 सितंबर 2025 तक 50 वर्ष निर्धारित की गई है। नेशनल मेडिकल कमीशन के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में सामान्य रूप से कोई छूट नहीं दी जाएगी। हालांकि, चयन समिति यदि आवश्यक समझे तो योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों को विशेष परिस्थितियों में आयु सीमा में छूट प्रदान कर सकती है।
कितना मिलेगा वेतन?
एसजीपीजी फैकल्टी भर्ती 2025 में चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के तहत आकर्षक सैलरी पैकेज दिया जाएगा। पदानुसार वेतनमान इस प्रकार तय किया गया है-
| पद |
पे लेवल |
सैलरी रेंज |
| असिस्टेंट प्रोफेसर |
लेवल-12 |
₹1,01,500 – ₹1,67,400 |
| एसोसिएट प्रोफेसर |
लेवल-12A+1 |
₹1,38,300 – ₹2,09,200 |
| एडिशनल प्रोफेसर |
लेवल-13+2 |
₹1,48,200 – ₹2,11,400 |
| प्रोफेसर |
लेवल-14A |
₹1,68,900 – ₹2,20,400 |
बिना परीक्षा नौकरी का मौका
SGPGIMS फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी। योग्य उम्मीदवारों का चयन पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू की तारीख, समय और स्थान की जानकारी उम्मीदवारों को उनके ई-मेल पर भेजी जाएगी। साथ ही, उम्मीदवारों की सुविधा को देखते हुए अनुरोध करने पर ऑनलाइन इंटरव्यू का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।
आवेदन शुल्क
एसजीपीजी फैकल्टी भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणीवार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 2000 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 1000 रुपये रखा गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से किया जाएगा, जो निदेशक, SGPGIMS, लखनऊ (SBI-कोड: SBIN0007789) के नाम से तैयार होना चाहिए।