फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SGPGI: एक साल बाद होने वाली है 1479 पदों वाली भर्ती परीक्षा, 19-23 जून तक होगा आयोजन, डाउनलोड करें सिटी स्लिप

Mon, 08 Jun 2026 01:24 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SGPGI Exam City Slip 2026: एसजीपीजीआई, लखनऊ ने नर्सिंग ऑफिसर और नॉन-टीचिंग के 1479 पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। सीबीटी परीक्षा 19 से 23 जून 2026 तक आयोजित होगी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SGPGI Exam City Slip 2026: संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGIMS), लखनऊ ने नर्सिंग ऑफिसर और विभिन्न नॉन-टीचिंग पदों की भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी डिटेल्स जारी कर दी हैं। भर्ती प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी परीक्षा सिटी की जानकारी देख सकते हैं। भर्ती परीक्षा 19 जून से 23 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


यह भर्ती अभियान कुल 1479 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। इनमें सबसे अधिक 1200 पद नर्सिंग ऑफिसर के हैं। इसके अलावा अस्पताल अटेंडेंट, स्टेनोग्राफर, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, ओटी असिस्टेंट, जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर और अन्य कई पद शामिल हैं।

उम्मीदवारों को जारी की गई एग्जाम सिटी स्लिप में परीक्षा केंद्र वाले शहर की जानकारी दी गई है। इससे अभ्यर्थी अपनी यात्रा और रहने की व्यवस्था पहले से कर सकते हैं। हालांकि यह प्रवेश पत्र नहीं है। SGPGI की ओर से एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले अलग से जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन



क्या है परीक्षा का शेड्यूलय़

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, भर्ती परीक्षा 19 जून से शुरू होने वाली है और 23 जून 2026 को समाप्त होगी। 

किसी भी सवाल के लिए उम्मीदवार ईमेल: sgpgimshelpdesk@gmail.com और हेल्पलाइन +91-9942875178 (सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक, सोमवार-शुक्रवार) पर संपर्क कर सकते हैं।

SGPGI Recruitment 2025-26: महत्वपूर्ण तिथियां

विवरण तिथि
आवेदन शुरू 18 जून 2025
आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025
परीक्षा तिथि 19 से 23 जून 2026
एग्जाम सिटी डिटेल्स जारी 7 जून 2026
एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले
रिजल्ट बाद में घोषित होगा
विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपनी सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं
  • सबसे पहले SGPGIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Recruitment सेक्शन में उपलब्ध "City Intimation Slip for CBT Exam 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन या एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड अथवा जन्मतिथि दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
  • सिटी इंटीमेशन स्लिप स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • सभी विवरण जांचने के बाद पीडीएफ डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें