SECR Recruitment 2023 Last Date: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) की तरफ से साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) में एक हजार से ज्यादा पदों पर चल रही भर्ती की प्रक्रिया का आज यानी 21 अगस्त 2023 आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 22 जुलाई से चल रही है। रेलवे की ये भर्तियां जनरल डिपार्टमेंटल कांपटीटिव एग्जाम यानी जीडीसीई (GDCE) कोटा के तहत भरी जाएंगी।
असिस्टेंट लोको पायलट : 820 पद
टेक्नीशियन : 132 पद
जूनियर इंजीनियर : 64 पद
साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं की परीक्षा न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। इसके साथ ही उनके पास संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा भी होना चाहिए।
साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे की इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 42 साल निर्धारत की गई है। आरक्षित श्रेणी को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
सबसे पहसे आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
अब ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें।
अब मांगी गई सभी डिटेल्स भरें।
सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
पासपोर्ट साइट फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
अब फॉर्म सबमिट कर दें।
साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे में निकली भर्ती के तहत चयनित होने पर उम्मीदवार को हर महीने 61 हजार 500 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।