फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SEBI Officer Grade A Admit Card: सेबी ऑफिसर ग्रेड ए परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें

Thu, 11 Aug 2022 04:08 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SEBI Officer Grade A Admit Card: SEBI की ओर से असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए भर्ती के लिए फेज-1 परीक्षा और फेज-2 के पेपर-1 की परीक्षा का आयोजन 27 अगस्त, 2022 को किया जाएगा।
विज्ञापन
SEBI Officer Grade A Admit Card - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SEBI Officer Grade A Admit Card: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए (सूचना प्रौद्योगिकी स्ट्रीम) भर्ती परीक्षा, 2022 के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र को अब डाउनलोड किया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे अपने प्रवेश पत्र को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए इस खबर के माध्यम से जानते हैं प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

कब होगी परीक्षा?
SEBI की ओर से असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए भर्ती के लिए फेज-1 परीक्षा और फेज-2 के पेपर-1 की परीक्षा का आयोजन 27 अगस्त, 2022 को किया जाएगा। वहीं, फेज-2 के पेपर-2 की परीक्षा का आयोजन 27 अगस्त, 2022 को किया जाएगा। भर्ती के अगले चरण यानि साक्षात्कार की प्रक्रिया के आयोजन की तारीखें जल्द ही जारी की जाएंगी। उम्मीदवार किसी  भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 

इन चरणों में होगा चयन
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। फेज-1 परीक्षा (इसमें 100-100 अंकों के दो पेपर होंगे), फेज-2 परीक्षा (इसमें भी 100-100 अंकों के दो पेपर) और फेज-3 में साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों को नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार परीक्षा का पालन करना बिल्कुल न भूलें।
विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर जाएं।
  • अब यहां असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें