फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB ALP 2025: आरआरबी सहायक लोको पायलट भर्ती के आवेदन फॉर्म में संशोधन का मौका, 31 मई तक खुली रहेगी सुधार विंडो

Fri, 23 May 2025 04:40 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB ALP 2025 Correction Window: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आज सहायक लोको पायलट भर्ती के लिए आवेदन पत्र में हुई गलतियों के लिए सुधार विंडो खोल दी है। जिन अभ्यर्थियों ने सहायक लोको पायलट भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन किया है और अपने आवेदन फॉर्म में किसी प्रकार की गलती सुधारना चाहते हैं, उनके पास 31 मई तक का ही समय है।
विज्ञापन
RRB ALP 2025 Correction Window: - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB ALP 2025 Correction Window: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी सहायक लोको पायलट भर्ती 2025 के लिए आवेदन फॉर्म में सुधार की सुविधा ऑनलाइन शुरू कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन फॉर्म भरा है, वे अब आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर सुधार लिंक के माध्यम से अपने फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा।

आवेदन फॉर्म में बदलाव की अंतिम तिथि

उम्मीदवार 31 मई 2025 तक आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं। फॉर्म में संशोधन के लिए उन्हें 250 रुपये का संशोधन शुल्क देना होगा। ध्यान दें कि यह सुविधा केवल दो बार ही उपयोग की जा सकती है। इस भर्ती अभियान 9,970 एएलपी रिक्तियों के लिए आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किन जानकारियों में किया जा सकता है बदलाव?

उम्मीदवार अपने ‘Create An Account’ सेक्शन में दी गई जानकारियां जैसे ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर में बदलाव कर सकते हैं। हालांकि, व्यक्तिगत जानकारी (Personal Details) में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता।

RRB ALP 2025 Selection Process: चयन प्रक्रिया

एएलपी पद के लिए चयन चार चरणों में होगा। प्रथम चरण में CBT-1 परीक्षा होगी, जिसमें 60 मिनट में 75 प्रश्न पूछे जाएंगे और 1/3 नकारात्मक अंकन होगा। इसके बाद CBT-2 परीक्षा होगी, जिसमें 2 घंटे 30 मिनट में 175 प्रश्न हल करने होंगे, इसमें भी 1/3 नेगेटिव मार्किंग होगी। CBT-2 में सफल उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) देना होगा, जिसमें कोई नकारात्मक अंकन नहीं है। अंत में दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण होंगे।

  • प्रथम चरण सी.बी.टी. (CBT-1)
  • द्वितीय चरण सी.बी.टी. (CBT-2)
  • कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षण (CBAT)
  • दस्तावेज सत्यापन (DV)
  • चिकित्सा परीक्षण (ME)

RRB ALP 2025: आवेदन फॉर्म में सुधार कैसे करें?

  • सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Modify Application’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • संशोधन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवश्यक बदलाव करें और फॉर्म को सबमिट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें