फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SCI Jobs 2025: लॉ ग्रेजुएट्स के लिए आखिरी मौका! 90 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि आज; 80,000 तक मिलेगा वेतन

Thu, 06 Feb 2025 09:35 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Supreme Court Recruitment 2025: सुप्रीम कोर्ट ने लॉ ग्रेजुएट्स के लिए 90 पदों पर आवेदन की आज आखिरी तारीख है। यह भर्ती लॉ क्लर्क कम रिसर्च एसोसिएट के पदों के लिए हैं। चयनित होने पर शुरुआत में ही 80 हजार रुपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
SCI Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Supreme Court Recruitment 2025: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (SCI) ने लॉ क्लर्क कम रिसर्च एसोसिएट के 90 पदों के लिए भर्ती निकाली थी। आज यानी 6 फरवरी 2025 आवेदन की अंतिम तिथि है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपने आवेदन आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाकर तुरंत जमा कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 80,000 रुपये प्रति माह तक सैलरी दी जाएगी। लिखित परीक्षा 9 मार्च, 2025 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


SCI Recruitment 2025 Eligibility Criteria: पात्रता मानदंड
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है:
  • मान्यता प्राप्त संस्थान से एलएलबी या एकीकृत लॉ डिग्री होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार का बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से नामांकन होना चाहिए।
  • शोध और विश्लेषणात्मक कौशल होना चाहिए।
  • मजबूत लेखन क्षमता आवश्यक है।
  •  कंप्यूटर अनुप्रयोगों में दक्षता होनी चाहिए।
  • ऑनलाइन शोध उपकरण जैसे ई-एससीआर, मनुपात्रा, एससीसी ऑनलाइन, लेक्सिसनेक्सिस, वेस्टलॉ का ज्ञान होना चाहिए।

आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 2 फरवरी, 2025 तक कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन

SCI Recruitment 2025 Application Fee: आवेदन शुल्क

लॉ क्लर्क कम रिसर्च एसोसिएट पद के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, साथ ही अतिरिक्त बैंक शुल्क भी देना होगा। यह शुल्क यूको बैंक पेमेंट गेटवे के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान किया जाना चाहिए। डाक से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

SCI Recruitment 2025 Selection Process: चयन प्रक्रिया

सुप्रीम कोर्ट के इस भर्ती अभियान में चयन प्रक्रिया तीन चरणों में की जाएगी:
  • प्रारंभिक परीक्षा: बहुविकल्पीय (MCQ) आधारित परीक्षा, जो उम्मीदवारों की कानूनी समझ की जांच करेगी।
  • लिखित परीक्षा: लेखन और विश्लेषणात्मक क्षमताओं का मूल्यांकन करेगी।
  • इंटरव्यू: उम्मीदवारों के व्यक्तिगत गुण और कानूनी ज्ञान की जांच की जाएगी।
पहले और दूसरे चरण की परीक्षा भारत के 23 शहरों में एक ही दिन दो सत्रों में आयोजित की जाएगी।

Supreme Court Recruitment 2025 Apply Online: ऐसे करें आवेदन
  • सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाएं।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट निकालें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें