इतने पदों पर होगी भर्ती
स्टेट बैंक की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 30 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती के तहत मैनेजर से लेकर असिस्टेंट मैनजर समेत विभिन्न पद शामिल है। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा 08 अक्तूबर, 2022 को संभावित है। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी होने की संभावित तिथि 01 अक्तूबर, 2022 है।
शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से पदों के अनुसार योग्यता और आयु-सीमा मांगी गई है। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। वहीं, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है। अधिक जानकारी के लिए इस आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक करें-
SBI SO Recruitment 2022 Notification
कैसे करें आवेदन?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-:
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- फिर, होम पेज पर, उपयुक्त लिंक पर क्लिक करें।
- अब पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें।
- आवेदन भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- उम्मीदवारों को फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- फिर, सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करें और फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।