SBI SCO Admit Card: भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई एससीओ एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एसबीआई ने आधिकारिक वेबसाइट पर स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर्स (SCO) परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
1 फरवरी को होगी एसबीआई एससीओ परीक्षा
SBI SCO परीक्षा का आयोजन अगले महीने होगा। परीक्षा 1 फरवरी को आयोजित की जाएगी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे हर हाल में आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के जरिए तय वक्त से पहले अपना प्रवेश पत्र हर हाल में डाउनलोड कर लें।
एडमिट कार्ड पर परीक्षा स्थल, तिथि और परीक्षा के लिए जारी दिशानिर्देश अंकित होंगे। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे, उनको साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करें SBI SCO प्रवेश पत्र 2020
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in है।
-यहां आपको होम पेज पर ही परीक्षा का प्रवेश पत्र मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने और अपनी जानकारी भरने के बाद आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।