भारतीय स्टेट बैंक की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 50 रिक्तियों को भरना है। जिसके लिए यह पूरी प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इससे पहले एसबीआई ने 29 अप्रैल से 19 मई, 2023 तक के लिए 217 पदों पर आवेदन मांगे हैं। जिसका कल यानी 19 मई 2023 आखिरी दिन है।
चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों की शॉर्ट लिस्टिंग और साक्षात्कार शामिल होगा। बैंक द्वारा गठित शॉर्ट लिस्टिंग कमेटी शॉर्ट लिस्टिंग पैरामीटर तय करेगी और उसके बाद, पर्याप्त संख्या में उम्मीदवारों को, जैसा कि बैंक द्वारा तय किया गया है, साक्षात्कार के लिए शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाने का बैंक का निर्णय अंतिम होगा। साक्षात्कार 100 अंकों के लिए आयोजित किया जाएगा।
SBI SCO 2023 Registration आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार एसबीआई एससीओ 2023 के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:-
- SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर लॉग ऑन करें।
- होम पेज पर "करिअर" टैब पर क्लिक करें।
- "एसबीआई में विशेषज्ञ कैडर अधिकारियों की भर्ती" के तहत "अभी आवेदन करें" पर क्लिक करें।
- अब "नए पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें" पर क्लिक करें और पूछे गए विवरण दर्ज करके खुद को पंजीकृत करें।
- अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें। आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस में सेव करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।