भारतीय स्टेट बैंक ने हाल ही में 6 हजार से भी अधिक पदों पर होने वाली अप्रैन्टिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। इस अप्रैन्टिस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 6 जुलाई से 26 जुलाई तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। ऐसे में बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के के लिए यह एक शानदार मौका साबित हो सकता है। वे अभ्यर्थी जो इस संबंध में और अधिक जानकारी पाना चाहते हैं वे स्टेट बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। आईए जानते हैं इस अप्रैन्टिस भर्ती में किस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कितने पद निर्धारित किये गए हैं। इसके साथ ही इस परीक्षा की तैयारी के लिए सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं।
किस वर्ग के हिस्से में हैं कितने पद
| श्रेणी |
पदों की संख्या |
| अनारक्षित |
2577 |
| आर्थिक पिछड़ा वर्ग |
604 |
| पिछड़ा वर्ग |
1375 |
| अनुसूचित जाति |
977 |
| अनुसूचित जनजाति |
567 |
अभ्यर्थियों के पास क्या हो आवश्यक शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की 31 अक्टूबर 2020 तक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक डिग्री कंप्लीट होनी चाहिए।
आवेदन करने के लिए क्या हो आयुसीमा
अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए. अभ्यर्थी का जन्म एक नवंबर 1992 से 31 अक्टूबर 2020 के बीच होना चाहिए. इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार आयुसीमा में छूट दिए जाने का प्रावधान भी रखा गया है।
कैसे होगा आवेदन के बाद उम्मीदवारों का चयन
भारतीय स्टेट बैंक द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा के टेस्ट व मेडिकल परीक्षण के बाद होगा है।
फ्री में शुरू करें घर बैठे एग्जाम की तैयारी
अगर आप भी घर बैठे बैंकिंग एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो ऐसे प्रतियोगी स्टूडेंट्स Safalta द्वारा चलाए जा रहे
फ्री Safalta Class के साथ अपनी परीक्षा का कंप्लीट रिवीजन और प्रैक्टिस कर सकते हैं। यहां सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSI, UP-ASI, PET. CTET, UPTET, पॉलिटेक्निक, NDA/NA, CDS, AFCAT समेत लगभग एग्जाम की दिल्ली की बेस्ट फैकल्टी द्वारा लाइव क्लासेस के साथ तैयारी कराई जा रही है। इसके अलावा उम्मीदवार आज ही नीचे दिए Safalta द्वारा चलाए जाने वाले इस खास बैच को भी ज्वॉइन कर सकते हैं जहां और भी बहुत मुहैया कराया जा रहा है।