प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। देश में सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। SBI ने इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए SBI में PO के कुल 2056 रिक्त पदों को भरा जाएगा। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अक्टूबर से शुरू हो गई है और यह 25 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं। अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course - Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।
3 चरणों की परीक्षा के बाद होगा चयन :
इन पदों पर नौकरी पाने के लिए अभ्यर्थियों को प्रीलिम्स, मेन, इंटरव्यू राउंड और प्री-एग्जाम ट्रेनिंग भी क्लियर करनी होगी। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा नवंबर/दिसंबर 2021 में आयोजित हो सकती है। जबकि मेन्स परीक्षा दिसंबर 2021 में संभावित है। इंटरव्यू (तीसरा फेज) फरवरी 2022 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में आयोजित होगा। परीक्षा का रिजल्ट फरवरी या मार्च 2022 में घोषित किया जायेगा।
मिलेगी शानदार सैलरी :
यहाँ से करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त NDA&NA, SSC GD, UP SI, SSC MTS समेत कई परिक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।