SBI PO Prelims Result: अंकों की गणना कैसे की जाएगी
भारतीय स्टेट बैंक की परिवीक्षाधीन अधिकारी भर्ती प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर श्रेणीवार योग्यता सूची तैयार की जाएगी। कोई अनुभागीय कट-ऑफ नहीं होगा। प्रत्येक श्रेणी में रिक्तियों की संख्या के 10 गुना (लगभग) उम्मीदवारों को उपरोक्त योग्यता सूची के शीर्ष से मुख्य परीक्षा के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा।