फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI PO Exam 2025: तीसरे दिन की एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा कल, इन नियमों का करें पालन; नहीं होगी कोई परेशानी

Sun, 23 Mar 2025 07:51 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SBI PO Prelims Exam 2025: तीसरे दिन की एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 मार्च को किया जाना है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें परीक्षा दिवस से जुड़े दिशानिर्देश अच्छे से समझ लेने चाहिए।
विज्ञापन
Guidelines, दिशा-निर्देश - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SBI PO Prelims Exam Guidelines 2025: भारतीय स्टेट बैंक की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती के लिए तीसरे दिन की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 मार्च 2025 को किया जाएगा। परीक्षा की शुरुआत 8 मार्च को हुई थी। इसके बाद दूसरे दिन की परीक्षा 16 फरवरी को हुई थी। अब तीसरे और आखिरी दिन की परीक्षा का आयोजन 24 मार्च को किया जाना है। जो भी उम्मदावार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लेने चाहिए और परीक्षा दिवस से जुड़े दिशानिर्देश अच्छे से समझ लेने चाहिए।

विज्ञापन


और भी पढ़ें:- आईआईआरएफ रैंकिंग में आईआईएम जम्मू को 22वीं रैंक, सरकारी बेस्ट बी-स्कूल में हासिल की उपलब्धि

SBI PO Exam Guidelines: परेशानियों से बचने के लिए इन नियमों का पालन करें

  • अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना आवश्यक है।  
  • उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, घड़ी या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न लेकर जाएं। 
  • प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही, उम्मीदवारों को मान्य आईडी प्रूफ और एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेकर आना अनिवार्य है। 
  • अतिरिक्त दस्तावेज के रूप में उम्मीदवारों को अपनी हाल की फोटो (जो एडमिट कार्ड से मेल खाती हो) और "एक्वेंट योरसेल्फ बुकलेट" और "कॉल लेटर" में दिए गए दस्तावेजों को प्रस्तुत करना होगा।  
  • किसी भी प्रकार की स्टेशनरी सामग्री जैसे पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागज के टुकड़े, ज्यामिति बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, स्केल, लेखन पैड, पेन ड्राइव, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन और स्कैनर की अनुमति नहीं है। 
  • इसके अलावा चश्मा, हैंडबैग, हेयरपिन, हेयरबैंड, बेल्ट, टोपी, घड़ी, कैमरा, धातु की वस्तु, खाद्य सामग्री और पानी की बोतल (केवल पारदर्शी पानी की बोतल की अनुमति) जैसे अन्य सामान भी परीक्षा हॉल में नहीं लाए जा सकते।

SBI PO 2025 Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न

एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा कुल 100 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी और उम्मीदवारों को 100 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। उन्हें पेपर पूरा करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए, उम्मीदवारों को 1 अंक दिया जाएगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक (SBI PO Negative Marking) काटे जाएंगे। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा या काटा नहीं जाएगा।

SBI PO 2025 Selection Process: एसबीआई पीओ चयन प्रक्रिया

एसबीआई पीओ चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं- प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार या समूह अभ्यास। प्रारंभिक परीक्षा एक योग्यता चरण के रूप में कार्य करती है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाता है। कुल अंकों के आधार पर एक श्रेणीवार मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

SBI PO Admit Card Download: ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/web/careers. पर जाएं।
  • होमपेज पर एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक देखें और उस पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • एसबीआई पीओ कॉल लेटर 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • पीडीएफ देखें और डाउनलोड करें।
  • इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें