फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BOI Recruitment 2025: बैंक ऑफ इंडिया ने 400 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई, अभी करें अप्लाई

Sun, 23 Mar 2025 06:47 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BOI Recruitment 2025: बैंक ऑफ इंडिया ने 400 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BOI Apprentice Recruitment 2025: बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने 2025 के लिए 400 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी, जिसकी आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की आखिरी तिथि 15 मार्च 2025 थी, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है। 

28 मार्च तक आवेदन का मौका

बैंक ऑफ इंडिया के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अब उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन 28 मार्च 2025 तक जमा कर सकते है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च से चालू है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 400 पदों को भरना है।
विज्ञापन

योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना आवश्यक है। साथ ही, उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

और भी पढ़ें:- ऑयल इंडिया में बिना लिखित परीक्षा होगा चयन, 80 हजार तक मिलेगा वेतन; तुरंत करें आवेदन

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। दिव्यांग उम्मीदवारों को 400 रुपये+ जीएसटी देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और सभी महिला उम्मीदवारों को 600 रुपये + जीएसटी, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये + जीएसटी आवेदन शुल्क रखा गया है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में जनरल नॉलेज, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आप BOI की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाएं।
  • इसके बाद, "Recruitment of Apprentices 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन के जरिए आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट सेव कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें