SBI PO Prelims 2025: भारतीय स्टेट बैंक की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 8, 16 और 24 मार्च को किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण किया है, वे सरकारी परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें परीक्षा दिवस से जुड़े दिशानिर्देशों को अच्छे से समझ लेना चाहिए। ताकि परीक्षा के दौरान कोई असुविधा न हो।
उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि परीक्षा हॉल में वैध आईडी प्रूफ के साथ एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले जाना अनिवार्य है। यदि वे ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।