पदों का विवरण और आवश्यक योग्यता
1. जनरल मैनेजर (ऑपरेशंस)
उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
उम्मीदवार के पास 17 वर्षों का कार्य अनुभव आवश्यक है।
2. जनरल मैनेजर (सिविल)
उम्मीदवार को सिविल इंजीनियरिंग या इसके समकक्ष बैचलर डिग्री होना अनिवार्य है। इस पद के लिए भी 17 वर्षों का अनुभव आवश्यक है।
उम्मीदवार विस्तृत योग्यता की जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
आयु सीमा और वेतनमान
डेपुटेशन के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 56 वर्ष होनी चाहिए। इमीडिएट एब्जॉर्प्शन/डायरेक्ट रिक्रूटमेंट के लिए अधिकतम आयु 52 वर्ष निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को 1,20,000 रुपये से 2,80,000 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा या व्यक्तिगत साक्षात्कार (इंटरव्यू) हो सकता है।
आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन होगी। इच्छुक उम्मीदवारों को 10 मार्च 2025 तक अपना भरा हुआ आवेदन पत्र और सभी आवश्यक दस्तावेज नीचे दिए गए पते पर भेजना होगा:
पता:
"जनरल मैनेजर (फाइनेंस एंड एचआर), नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड, ब्लॉक III, तीसरी मंजिल, गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-29, नोएडा-201301, गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश"
भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार नोएडा मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट www.nmrcnoida.com पर विजिट कर सकते हैं।