परीक्षा के दिन के लिए निर्देश
- परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचें।
- एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं।
- प्रवेश से पहले पहचान और सुरक्षा जांच पूरी करनी होगी।
- मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
- परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- परीक्षा कक्ष में अनुशासन बनाए रखें और पर्यवेक्षक के सभी निर्देशों का पालन करें।
- किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर उम्मीदवार के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
SBI PO Prelims 2026: एग्जाम पैटर्न
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 100 वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं। प्रश्नपत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट (1 घंटा) का समय मिलेगा। परीक्षा में अंग्रेजी भाषा, मात्रात्मक योग्यता (Quantitative Aptitude) और तर्क क्षमता (Reasoning Ability) के तीन सेक्शन होंगे। प्रत्येक सेक्शन के लिए 20 मिनट का अलग समय निर्धारित रहेगा।
परीक्षा में अंग्रेजी भाषा से 30 प्रश्न, मात्रात्मक योग्यता से 35 प्रश्न और तर्क क्षमता से 35 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे।