स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में प्रोबेशनरी ऑफिसर के 1600 पदों पर निकली भर्ती के लिए प्रीलिम्नरी परीक्षा का आयोजन 17, 18, 19 और 20 दिसंबर 2022 को किया जाना है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किये जा सकते हैं। दरअसल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड नवंबर के चौथे हफ्ते में जारी किए जाने हैं। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि अभ्यर्थियों को उनका एडमिट कार्ड किसी भी वक्त मिल सकता है। गौरतलब है कि SBI ने PO के 1600 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 22 सितंबर 2022 से 12 अक्तूबर के बीच आवेदन मांगे थे। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड तथा इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय में इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम की SBI PO Free E Book : Download Now की सहायता ले सकते हैं और इसकी कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं।
पिछली SBI पीओ भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने के लिए जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों को 63 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 61.25, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 62.75, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 54.75 तथा एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 49.25 मार्क्स लाने पड़े थे। वहीं SBI पीओ की वर्तमान भर्ती में रिक्तियों की संख्या भी इसकी पिछली भर्ती की तुलना में 20 फीसदी तक कम हो गई है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि वर्तमान SBI पीओ भर्ती के प्रीलिम्स में सफल होने के लिए सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को इसकी पिछली भर्ती की तुलना में अधिक स्कोर करना पड़ सकता है।
SBI पीओ की इस भर्ती के लिए आयोजित होने वाली प्रीलिम्नरी परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाने हैं और इसे हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 60 मिनट का समय मिलेगा। साथ ही अभ्यर्थियों को यह बात भी ध्यान में रखनी होगी कि इसमें पूछे जाने वाले हर विषय के लिए भी समय निर्धारित रहेगा। दरअसल प्रीलिम्स में अभ्यर्थियों से इंग्लिश लैंग्वेज से 30 प्रश्न, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 35 प्रश्न और रीजनिंग एबिलिटी से 35 प्रश्न पूछे जाने हैं और इन तीनों विषयों को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 20-20 मिनट का समय मिलेगा। यानी अभ्यर्थियों को 20 मिनट के भीतर एक सेक्शन के प्रश्नों को हल करना होगा।
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SSC CGL, SSC GD, SBI पीओ, UPSSSC लेखपाल, CTET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो फिर देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।