बैंकिंग सेक्टर में सरकारी भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, देश के सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क के बाद प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों पर भी भर्तियां निकाली गई हैं। SBI ने इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 22 सितंबर 2022 से कर दी है और अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए 12 अक्तूबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। SBI पीओ की इस भर्ती के जरिए कुल 1600 पदों पर भर्ती की जानी है। साथ ही 73 पद बैकलॉग के भी भरे जाएंगे। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का ग्रेजुएट होना आवश्यक है। साथ ही फाइनल ईयर में पढ़ाई कर रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस भर्ती का नोटिफिकेशन देख सकते हैं और वहीं से इसके लिए आवेदन भी कर सकते हैं। वहीं अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय में इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास SBI PO Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
घट गई है रिक्तियों की संख्या :
एसबीआई ने इस भर्ती के जरिए पीओ के 1600 रेगुलर पदों को भरने का ऐलान किया है। हालांकि इस भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी रिक्तियों की संख्या से बहुत अधिक संतुष्ट नहीं नजर आ रहे हैं। दरअसल SBI पीओ की इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या इसकी पिछली भर्तियों की तुलना में कम हो गई है। SBI ने पीओ भर्ती 2021 के जरिए जहाँ 2000 और पीओ भर्ती 2020 के जरिए भी 2000 पदों पर भर्ती की थी, वहीं इसकी वर्तमान भर्ती में रिक्तियों को संख्या घटकर 1600 हो गई है।
कब होगा प्रीलिम्स और इसमें कितने अभ्यर्थी होंगे पास :
SBI पीओ की इस भर्ती में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों का चयन प्रीलिमिनरी परीक्षा (प्रीलिम्स), मेन्स, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए प्रीलिमिनरी परीक्षा का आयोजन 17, 18, 19 और 20 दिसंबर 2022 को किया जाएगा। साथ ही अधिसूचना में दी गई जानकारी के मुताबिक इस परीक्षा में कुल रिक्तियों की संख्या के 10 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जा सकता है और उन्हें मेंस के लिए बुलाया जा सकता है। इस हिसाब से देखा जाए तो प्रीलिमिनरी परीक्षा में तकरीबन 16 हजार अभ्यर्थियों को सफल घोषित करके इन्हें मेंस के लिए बुलाया जा सकता है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SBI क्लर्क, SBI पीओ, SSC CGL, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।