फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI PO Prelims 2025: एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जारी, यहां जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका

Sat, 05 Apr 2025 06:31 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SBI PO Prelims 2025: भारतीय स्टेट बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने का आसान तरीका नीचे बताया गया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SBI PO Prelims 2025: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने आज, 5 अप्रैल को एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जो भी उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in. पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवार पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं। एसबीआई ने 8 से 26 मार्च तक पीओ प्रारंभिक परीक्षा 2025 आयोजित की थी। 


विज्ञापन

अगला चरण मुख्य परीक्षा

जिन भी उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा में अर्हता प्राप्त की है। उन्हें अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होना होगा, जोकि मुख्य परीक्षा है। स्टेट बैंक जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा 2025 के लिए कॉल लेटर जारी करेगा।
  • इसमें वस्तुनिष्ठ परीक्षण (200 अंक) और वर्णनात्मक परीक्षण (50 अंक) शामिल हैं।
  • वस्तुनिष्ठ परीक्षा के तुरंत बाद वर्णनात्मक उत्तर टाइप किए जाने चाहिए।
  • प्रत्येक अनुभाग में न्यूनतम अर्हक अंक आवश्यक हैं।
  • चरण-III के लिए रिक्तियों की संख्या से लगभग 3 गुना अभ्यर्थियों को चुना गया है।
 

चरण-III: अंतिम चयन दौर

  • इसमें साइकोमेट्रिक टेस्ट, समूह अभ्यास (20 अंक) और व्यक्तिगत साक्षात्कार (30 अंक) शामिल हैं।
  • साइकोमेट्रिक टेस्ट के परिणाम साक्षात्कार पैनल के साथ साझा किए जा सकते हैं।
  • चरण-II और III के अंकों को अंतिम मेरिट सूची के लिए 100 के बराबर कर दिया गया है।
  • प्रारंभिक अंक अंतिम रैंकिंग में शामिल नहीं किए जाते।
विज्ञापन

SBI PO Prelims 2025 Result Download: रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए चरणों का पालन करें

जो भी उम्मीदवार एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित हुए थे, नीचे दिए गए चरणों का पालन करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in. पर जाएं।
  • कर्सर को होमपेज पर 'करियर' अनुभाग पर ले जाएं।
  • 'Recruitment Results: https://sbi.co.in/web/careers/recruitment-results' लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद 'पीओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि लिखें।
  • सबमिट आइकन पर क्लिक करें।
  • एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें