फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI PO 2022 : इस भर्ती में 20 फीसदी तक कम हुई हैं रिक्तियां, जानिए इसका क्या होगा आप पर असर?

Thu, 13 Oct 2022 12:21 PM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative

सार

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में पीओ के 1600 पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अक्तूबर 2022 को समाप्त हो चुकी है।  इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 22 सितंबर 2022 से हुई थी।
विज्ञापन
एसबीआई में नौकरी का मौका - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में निकली प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती 2022 की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों को इस भर्ती में आवेदन करने के लिए 12 अक्तूबर 2022 तक मौका दिया गया था, जिसकी शुरुआत स्टेट बैंक ने 22 सितंबर 2022 से की थी। SBI पीओ की इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन प्रिलिमिनरी परीक्षा, मुख्य एग्जाम, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू के आधार पर किया जाना है। गौरतलब है कि यह भर्ती अधिकारी स्तर की भर्ती होती है, जिसके लिए अभ्यर्थियों का ग्रैजुएट होना आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थियों की आयु न्यूनतम 21 और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया या भर्ती संबंधित किसी भी तरह के अपडेट के लिए एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय में इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास SBI PO Batch 2022 - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इसकी कंप्लीट तैयारी कर सकते हैं।

20 फीसदी तक कम हुई हैं रिक्तियां :

SBI ने इस भर्ती के जरिए पीओ के 1600 रेगुलर पदों को भरने का ऐलान किया है। हालांकि 1600 पदों पर भर्ती निकलने के बाद भी इसमें रिक्तियों की संख्या इसकी पिछली भर्ती की तुलना में 20 फीसदी तक कम हो गई हैं। दरअसल SBI ने पीओ भर्ती 2021 के जरिए 2000 और पीओ भर्ती 2020 के जरिए भी 2000 पदों पर भर्ती की थी। जबकि इसकी वर्तमान भर्ती में रिक्तियों को संख्या घटकर 1600 हो गई है।

क्या होगा इसका असर :

स्टेट बैंक द्वारा निकाली गई पीओ की इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या के कम होने का सीधा असर आपके ऊपर पड़ेगा। दरअसल रिक्तियों की संख्या कम होने के बाद अब इसके प्रीलिमिनरी परीक्षा का कटऑफ बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। SBI पीओ की पिछली भर्ती में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों का कटऑफ 63 मार्क्स, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 62.75 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कटऑफ 61.25 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कटऑफ 54.75 मार्क्स और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कटऑफ 49.25 मार्क्स गया था। वर्तमान भर्ती में रिक्तियों की संख्या कम होने के बाद हर श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ दो से चार मार्क्स तक बढ़ सकता है। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए होने वाली प्रिलिमिनरी टेस्ट में अभ्यर्थियों से 100 अंको के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UPSSSC PET, SBI क्लर्क, SBI पीओ, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में सफलता ऐप डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें