कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा इस वक्त दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल की कई भर्तियों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। आयोग द्वारा आयोजित की जा रही इन भर्तियों में हेडकॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों के लिए होने वाली भर्ती भी शामिल है और इसके लिए पहले चरण की परीक्षा 10 अक्तूबर 2022 से 20 अक्तूबर के बीच होनी है। SSC ने अब इस परीक्षा में शामिल होने जा रहेसभी जोन के अभ्यर्थियों के लिए उनके परीक्षा की तारीख और शहर की जानकारी जारी कर दी है। SSC द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती के जरिए हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के कुल 835 पदों को भरा जाना है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप भी इस भर्ती में या दिल्ली पुलिस में निकली हेड कॉन्स्टेबल तथा कॉन्स्टेबल की अभ्यर्थियों के लिए होने वाली परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय में इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Delhi Police Constable - Ebook- Download Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
CBT में कितने होंगे पास :
इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन चार चरण के टेस्ट्स के बाद किया जाना है और आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले 10 से 20 अक्तूबर के बीच होने वाली कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में हिस्सा लेना है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इसके CBT में कुल रिक्तियों की संख्या के 20 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जा सकता है। इस हिसाब से देखा जाए तो आयोग इस भर्ती की CBT में तकरीबन 16 से 17 हजार अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर सकती है और इन्हें फिजिकल टेस्ट्स के लिए बुला सकती है।
कैसे तैयार होगी फाइनल मेरिट लिस्ट :
इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन चार चरण के टेस्ट्स के बाद किया जाना है। हालांकि इन चार टेस्ट्स में से दो टेस्ट्स सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर के हैं। SSC द्वारा इस भर्ती के लिए जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती में अभ्यर्थियों की फाइनल मेरिट लिस्ट उनके कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के मार्क्स, टाइपिंग टेस्ट के मार्क्स तथा अभ्यर्थियों को कोई अतिरिक्त योग्यता धारित करने पर मिलने वाले बोनस मार्क्स के आधार पर तैयार किया जाएगा। गौरतलब है कि इस भर्ती में CBT 100 अंको की और टाइपिंग टेस्ट 25 अंको की होगी।
कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय दिल्ली पुलिस, PET, NDA/NA, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।