फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI Clerk 2020: मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां है डायरेक्ट लिंक

Wed, 21 Oct 2020 10:15 AM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
SBI Clerk Mains Admit Card 2020
विज्ञापन

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क के पदों पर नियुक्ति के लिए मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने प्रवेश को आधिकारिक वेबसाइट या आगे दी गई लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को अब मुख्य परीक्षा देनी होगी। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा 31 अक्तूबर, 2020 को विभिन्न परीक्षा केंद्रो पर आयोजित की जाएगी। इससे पहले ही सभी उम्मीदवार अपने हॉल टिकट डाउनलोड करके रख लें। इन पदों पर उम्मीदवारों का अंतिम चयन दोनों परीक्षाओं की मेरिट और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। वे उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण कर अपना प्रवेश पत्र आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


SBI Clerk 2020 : मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड-

चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।
चरण 2 : उसके बाद रजिस्टेशन नंबर / रोल नंबर और पासवर्ड / जन्मतिथि दर्ज करें।
चरण 3 : मांगी गई जानकारी दर्ज करने के बाद कैप्चा कोड भरें और लॉगिन करें। 
चरण 4 : अब आपके सामने आपका मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र होगा। उसे डाउनलोड करें।
चरण 5 : एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

SBI क्लर्क मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक पर यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें