SBI Junior Associates Pre Exam Admit Card 2020 : भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www .sbi.co.in पर 03 फरवरी, 2020 को जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट एवं सेल्स) ट्रेनिंग प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। वे अभ्यर्थी जिन्होंने एसबीआई जूनियर एसोसिएट्स 2020 की परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट से अपने परीक्षा के प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र को 03 फरवरी, 2020 से 15 फरवरी,2020 तक ही डाउनलोड कर सकेंगे। इस परीक्षा का आयोजन फरवरी व मार्च में किया जाएगा और वहीं परीक्षा परिणाम अप्रैल 2020 तक जारी होने की उम्मीद है।
कुल 8134 पदों पर ये भर्ती प्रक्रिया 03 जनवरी, 2020 से 26 जनवरी, 2020 के बीच चलाई गई थी। जिसके प्रवेश पत्र अब भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट किए जा चुके हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से अपने परीक्षा प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।