इतना लगेगा आवेदन शुल्क?
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
चयन प्रक्रिया: शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार के आधार पर
शॉर्टलिस्टिंग: केवल न्यूनतम योग्यता और अनुभव पूरा करने का मतलब यह नहीं है कि उम्मीदवार को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। बैंक द्वारा गठित शॉर्टलिस्टिंग समिति उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के मानदंड तय करेगी। उसके आधार पर बैंक पर्याप्त संख्या में उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाएगा। साक्षात्कार के लिए बुलाने का निर्णय बैंक का अंतिम निर्णय होगा और इस संबंध में कोई व्यक्तिगत पत्राचार नहीं किया जाएगा।
साक्षात्कार और मेरिट सूची: साक्षात्कार 100 अंकों का होगा और अर्हक अंक बैंक तय करेगा। मेरिट सूची केवल साक्षात्कार के अंकों के आधार पर अवरोही क्रम में तैयार की जाएगी। यदि कई उम्मीदवार समान कट-ऑफ अंक प्राप्त करते हैं, तो उनकी आयु के आधार पर अवरोही क्रम में स्थान तय किया जाएगा।
कॉल लेटर: साक्षात्कार के लिए सूचना या कॉल लेटर ईमेल के माध्यम से भेजा जाएगा या बैंक की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। किसी भी उम्मीदवार को हार्ड कॉपी नहीं भेजी जाएगी।
कितना मिलेगा वेतन?
सभी पदों के लिए अलग-अलग वेतन तय किया गया है। वेतन 64,820 रुपये से शुरू होकर अधिकतम 1,05,280 रुपये तक है।
आधिकारिक नोटिस