13,735 पदों पर होगी नियुक्तियां
एसबीआई क्लर्क भर्ती 2025 के तहत कुल 13,735 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें सबसे अधिक 5,870 पद सामान्य (जनरल) कैटेगरी के लिए आरक्षित हैं। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 1,361 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 3,001 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 2,118 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 1,385 पद आरक्षित किए गए हैं। यह भर्ती अभियान देशभर में एसबीआई की विभिन्न शाखाओं में क्लर्क पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए आयोजित किया जा रहा है।
कैसे होता है एसबीआई क्लर्क का चयन
एसबीआई क्लर्क भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होती है। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) होती है, जिसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए बुलाया जाता है। मुख्य परीक्षा पास करने के बाद, उम्मीदवार को स्थानीय भाषा परीक्षण (Local Language Test) से गुजरना होता है। यह परीक्षा उस भाषा में होती है, जिसे उम्मीदवार ने आवेदन के समय चुना होता है और इसका उद्देश्य उम्मीदवार की स्थानीय भाषा में दक्षता को परखना होता है।
SBI Clerk Mains Result 2025: ऐसे करें चेक
- सबसे पहले sbi.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर "Careers" टैब पर क्लिक करें।
- फिर "Latest Announcements" या "Recruitment of Junior Associates" पर क्लिक करें।
- SBI Clerk Mains Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ फाइल खुलेगी, उसमें Ctrl+F दबाकर अपना नाम या रोल नंबर खोजें।
- रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।