भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 5,454 पदों पर नौकरियां निकाली हैं। जो युवा बैंक में नौकरी का सपना देख रहे हैं और सालों से उसे पूरा करने के लिए मेहनत भी कर रहे हैं उनके लिए ये एक सुनहरा मौका है जिसे भुनाकर वो SBI में नौकरी हासिल कर सकते हैं और बैंक अफसर बनने का अपना ख्वाब पूरा कर सकते हैं। परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए SBI की आधिकारिक वेबसाइट http://sbi.co.in/ पर क्लिक करें। जो अभ्यर्थी बैंक की तैयारी कर रहे हैं लेकिन कोरोना की वजह से कोचिंग सेंटर बंद होने या किसी टीचर की मदद ना ले पा रहे हैं उन्हें सिर्फ़ इस लिंक पर क्लिक करना होगा https://www.safalta.com/demo-registration जिसके बाद वो घर पर बैठकर भी अपनी तैयारी पक्की कर सकते हैं।
आयु सीमा:
1 अप्रैल 2021 के अनुसार कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट होगी।
चयन प्रक्रिया
सबसे पहले ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसमें पास उम्मीदवारों को ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार को स्थानीय भाषा के टेस्ट से गुजरना होगा।
प्रीलिम्स एग्जाम
प्रारंभिक परीक्षा 1 घंटे की होगी जिसमें अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक योग्यता और तार्किक क्षमता से जुड़े कुल 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे। प्रारंभिक परीक्षा के लिए 100 अंक निर्धारित होंगे। प्रारंभिक परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक काटा जाएगा। इस परीक्षा के 3 सेक्शन होंगे - इंग्लिश लेंग्वेज, न्यूमेरिकल एबिलिटी व रीजनिंग। इंग्लिश लेंग्वेज से 30 नंबर के 30 प्रश्न, न्यूमेरिकल एबिलिटी से 35 नंबर के 35 प्रश्न व रीजनिंग से 35 नंबर के 35 प्रश्न यानी तीनों से कुल 100 नंबर के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
मुख्य परीक्षा
दो घंटे 40 मिनट के मेन एग्जाम में 190 प्रश्न पूछे जाएंगे जो 200 मार्क्स के होंगे। इसके चार सेक्शन होंगे। जनरल इंग्लिश को छोड़कर अन्य सेक्शन के सवाल ऑब्जेक्टिव होंगे। जनरल अवेयरनेस/फाइनेंशियल अवेयरनेस से 50 नंबर के 50 प्रश्न, जनरल इंग्लिश से 40 नंबर के 40 प्रश्न, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के 50 नंबर के 50 प्रश्न, रीजनिंग एबिलिटी व कंप्यूटर एप्टीट्यूड के 60 अंकों के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे।
फाइनल मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा (मेन एग्जाम) में प्राप्त अंकों के आधार पर बनेगी। प्रीलिम्स एग्जाम महज क्वालिफाइंग होगा।
Safalta के साथ करें परीक्षा की कंप्लीट तैयारी
अगर आप भी सरकारी बैंक में नौकरी का सपना देख रहे हैं तो यह मौका हाथ से जाने न दें। आपकी तैयारी को और भी पुख्ता करने के लिए safalta.com लेकर आया है कई कोर्सेस जहां आपको 100 घंटे से ज्यादा की क्लासेस और ढेरों स्टडी मैटेरियल दिए जाते हैं। यहां क्लर्क के साथ PO दोनों लेवल के कोर्सेस मौजूद हैं। कोर्स के दौरान आपकी तैयारी को और बेहतर करने के लिए ढेरों मॉक टेस्ट व प्रैक्टिस सेट द्वारा प्रैक्टिस कराई जाती है। साथ ही आपकी स्पीड को और बेहतर करने में भी मदद की जाती है। तो देर किस बात की। इस लिंक http://bit.ly/SAFALTA-APP पर अभी क्लिक करें और Safalta ऐप डाउनलोड करें।