फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई: क्लर्क प्रीलिम्स प्रवेश पत्र 2021 जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Tue, 29 Jun 2021 05:17 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला

सार

  • एसबीआई (SBI) क्लर्क प्रीलिम्स 2021 एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं।
विज्ञापन
एसबीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sbi Clerk Admit Card 2021: एसबीआई (SBI) क्लर्क प्रीलिम्स 2021 एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने एसबीआई जूनियर एसोसिएट्स (लिपिक संवर्ग पद) परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, वे अपने प्रवेश पत्र बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एसबीआई का कहना है कि  लद्दाख और लेह एवं कारगिल घाटी विशेष अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को छोड़कर, प्रारंभिक परीक्षा कॉल लेटर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है, क्योंकि इन दोनों क्षेत्रों के लिए भर्ती को अगली सूचना तक रोक दिया गया है। 

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-Govt Jobs 2021 LIVE: कई सरकारी विभागों और कंपनियों में भर्तियां शुरू, यहां जानिए डिटेल
विज्ञापन



अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के जरिए एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स 2021 प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें SBI क्लर्क परीक्षा 2021 एडमिट कार्ड
-सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/career  पर जाएं।
-यहां होम पेज पर ही आपको एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा प्रवेश पत्र का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
-इसके बाद आपका प्रीलिम्स परीक्षा का प्रवेश पत्र खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-यूपी सहायक अध्यापक भर्ती: 6696 पदों के लिए जिला आवंटन सूची जारी
विज्ञापन


एसबीआई प्रारंभिक परीक्षा में अंग्रेजी भाषा, मात्रात्मक योग्यता और तर्क से प्रश्न पूछे जाते हैं। मुख्य परीक्षा के लिए प्रारंभिक परीक्षा से शॉर्टलिस्ट किए जाने वाले उम्मीदवारों की संख्या प्रत्येक श्रेणी में रिक्तियों की संख्या का 20 गुना (लगभग) होगी। मुख्य परीक्षा में सामान्य या वित्तीय जागरूकता, सामान्य अंग्रेजी, मात्रात्मक योग्यता, तर्क क्षमता और कंप्यूटर योग्यता से प्रश्न  पूछे जाते हैं।

डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें