फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI Clerk Admit Card 2021: SBI प्री-एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, अब है परीक्षा की बारी, जानिए कब होंगे प्री और मेंस एग्जाम

सार

SBI Clerk Admit Card 2021: SBI ने जूनियर एसोसिएट क्लर्क भर्ती के लिए होनी वाली प्रारम्भिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार जल्द से जल्द भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
SBI Clerk exam - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जूनियर एसोसिएट क्लर्क भर्ती की प्रारम्भिक लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। ऐसे में जिन युवाओं ने इसके लिए आवेदन किया था वो एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि अप्रैल के महीने में SBI ने क्लर्क  के 5,000 पदों पर भर्तियां निकाली थीं जिसके लिए 27 अप्रैल से लेकर 20 मई तक आवेदन प्रक्रिया चली थी। उम्मीदवारों का चयन प्री, मेंस परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

किन-किन तारीखों को होनी है परीक्षा:

भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के जूनियर एसोसिएट क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए 10, 11, 12 और 13 जुलाई को प्रारम्भिक परीक्षा होगी। इसके लिए अभ्यर्थी 29 जून से 13 जुलाई तक  अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र:

अगर आपने भी एसबीआई के जूनियर एसोसिएट क्लर्क भर्ती में आवेदन किया था और आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो अपने आवेदन के समय मिले रजिस्ट्रेशन नंबर और अपनी जन्मतिथि को दर्ज कर दिए गए कैप्चा कोड को अंकित कर लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा जिसके बाद आप अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर प्रिन्ट कर सकते हैं।  

कब होगा मेंस एग्जाम:

आपको बता दें कि एसबीआई में क्लर्क पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए जहां प्री एग्जाम 13 जुलाई तक पूरे कर लिए जाएंगे वहीं जल्द से जल्द इनका परिणाम घोषित कर मुख्य परीक्षा भी 31 जुलाई तक कराई जा सकती है। 

चयनित उमीदवारों को कितना मिलेगा मासिक वेतन 

भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क का शुरुआती बेसिक पे 13,730 रुपये है इसके अलावा उन्हें कई तरह के भत्ते भी मिलते हैं जिसमें महंगाई भत्ता, मकान के किराये का भत्ता समेत कई अन्य भत्तों के अलावा लीव फेयर सब्सिडी, 

विज्ञापन

मेडिकल फैसिलिटी, विशेषाधिकार अवकाश का नगद भुगतान, वाहन भत्ता, आवास, कार, व्यक्तिगत उपभोग की वस्तुओं के लिए रियायती दरों पर ऋण जैसी सुविधाओं का लाभ भी मिलता है। 

ऐसे करें कंप्लीट रिवीजन और पक्की तैयारी 

आपको बता दें कि safalta द्वारा एसबीआई क्लर्क की तैयारी कराने के लिए एक खास बैच चलाया जा रहा है जिसमें अभ्यर्थियों को 100 घंटे से भी ज्यादा की लाइव स्टडी क्लासेस और 80 से भी अधिक पीडीएफ स्टडी नोट्स के साथ ही स्पेशल डाउट क्लीयरिंग सेशन व फ्री मॉक टेस्ट जैसी ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं तो देर किस बात की अभी दिए गए  SBI Clerk के फाउंडेशन कोर्स को  ज्वॉइन करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें