फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI Clerk 2023: एसबीआई में क्लर्क के 8200 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती; पढ़ें पात्रता मानदंड और आवेदन का तरीका

Fri, 17 Nov 2023 10:04 AM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SBI Clerk Notification 2023: बैंकिंग के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी है। एसबीआई में क्लर्क के पदों पर बंपर भर्ती की शुरुआत हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार फटाफट नीचे डिटेल पढ़कर अपना पंजीकरण कर लें।
विज्ञापन
SBI Clerk 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SBI Clerk Application Form 2023: भारतीय स्टेट बैंक ने क्लर्क के पदों पर बंपर भर्ती के लिए कल यानी 16 नवंबर को नोटिफिकेशन (SBI Clerk Notification 2023) जारी कर दिया है। पंजीकरण प्रक्रिया आज, यानी 17 नवंबर शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से इस बंपर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी आगे बताई गई है।

विज्ञापन

SBI Clerk 2023 Vacancy: अंतिम तिथि और रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य विभाग में क्लर्क (जूनियर एसोसिएट्स (ग्राहक सहायता और बिक्री)) की कुल 8,283 रिक्तियों को भरना है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एसबीआई क्लर्क रिक्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 दिसंबर, 2023 है।
पद का नाम क्लर्क (जूनियर एसोसिएट्स)
आवेदन शुरू 17 नवंबर, 2023
आवेदन की अंतिम तिथि 7 दिसंबर, 2023
कुल पद 8283
परीक्षा की तिथि बाद में सूचित किया जाएगा

SBI Clerk 2023 Exam Date: परीक्षा की तिथियां

एसबीआई प्रारंभिक परीक्षा जनवरी 2024 में और मुख्य परीक्षा फरवरी 2024 में आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षाओं की सटीक तारीखों की घोषणा बैंक द्वारा अभी तक नहीं की गई है।

SBI Clerk 2023 Eligibility: पात्रता मानदंड

इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। आवेदक की 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

SBI Clerk 2023 Fee: आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को 750 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी और अन्य आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है, यानी उन्ही आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना है।
विज्ञापन

SBI Clerk 2023 Apply: आवेदन कैसे करें

  • आधिकारिक वेबसाइट - sbi.co.in पर जाएं।
  • होम पेज एसबीआई क्लर्क भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करने के लिए विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान कर दें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करें और साथ ही इसका एक प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें