फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI CBO 2025: एसबीआई में ग्रेजुएट्स के लिए 2900+ पदों पर भर्ती; बेहद करीब है अंतिम तिथि, तुरंत करें आवेदन

Sun, 29 Jun 2025 02:15 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SBI Circle Base Officer Vacancy 2025: भारतीय स्टेट बैंक ने ग्रेजुएट्स के लिए 2900 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। बैंकिंग के क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वालों के लिए यह एक शानदार अवसर है, लेकिन पंजीकरण की समयसीमा बेहद करीब है।
 
विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SBI CBO Recruitment 2025: अगर आप ग्रेजुएट हैं और एक प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो एसबीआई आपके लिए एक शानदार अवसर लेकर आया है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के 2900 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। पंजीकरण प्रक्रिया चालू है लेकिन बहुत जल्द समाप्त होने वाली है।

विज्ञापन


आवेदन की अंतिम तारीख 30 जून 2025 निर्धारित की गई है, ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है उन्हें तुरंत आधिकारिक वेबसाइट https://bank.sbi/web/careers/current-openings पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

SBI CBO 2025 Vacancy: 2900+ पदों पर होगी नियुक्ति

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2600 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें अनारक्षित श्रेणी (UR) के लिए 1066 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 387 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 190 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 697 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 260 पद आरक्षित हैं। इसके अलावा, 364 रिक्तियां बैकलॉग की शामिल हैं।

वहीं, हिंदी भाषी राज्यों के लिए भी भर्ती में विशेष अवसर दिए गए हैं। भोपाल सर्किल के तहत मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में 200 पद, चंडीगढ़ सर्किल में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के लिए 80 पद, लखनऊ सर्किल के तहत उत्तर प्रदेश के लिए 280 पद तथा नई दिल्ली सर्किल में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लिए 30 पद निर्धारित किए गए हैं। 
 
सर्किल राज्य कुल पद
भोपाल सर्किल मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ 200
चंडीगढ़ सर्किल जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब 80
लखनऊ सर्किल उत्तर प्रदेश 280
नई दिल्ली सर्किल दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश 30

SBI CBO Eligibility: पात्रता मानदंड

  • उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
  • साथ ही कम से कम 2 वर्षों का कार्य अनुभव (बैंकिंग सेक्टर में) आवश्यक है।
  • आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा, दस्तावेजों की स्क्रीनिंग और अंतिम शारीरिक साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में स्थानीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य रखा गया है, क्योंकि अभ्यर्थियों को उसी राज्य या सर्कल में नियुक्त किया जाएगा जहां की भाषा वे जानते हैं। 

जानें कितना लगेगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और पीएच वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है। शुल्क का भुगतान उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ऑफलाइन मोड से कर सकते हैं।

अंग्रेजी भाषा को स्थानीय भाषा के रूप में शामिल

एसबीआई ने अपने आधिकारिक सूचना में बताया कि सक्षम प्राधिकारी द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि उत्तर-पूर्व सर्किल के लिए स्थानीय भाषाओं के विकल्प में अंग्रेजी को भी शामिल किया जाए। यह प्रावधान उन उम्मीदवारों पर लागू होगा जिन्होंने अरुणाचल प्रदेश या नगालैंड के किसी स्कूल से 10वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो और उनकी मार्कशीट/प्रमाणपत्र में अंग्रेज़ी एक विषय के रूप में शामिल हो।

जिन उम्मीदवारों ने पहले से ही इस पद के लिए पंजीकरण कर लिया है, उन्हें दोबारा पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है। अन्य सभी नियम और शर्तें पूर्व विज्ञापन में यथावत लागू रहेंगी। उम्मीदवारों को इस बदलाव की जानकारी लेकर यदि पात्र हों तो समय रहते आवेदन कर लेना चाहिए।
विज्ञापन

इस तरह करें आवेदन

  • एसबीआई के करियर पेज sbi.co.in/web/careers पर जाएं।
  • "RECRUITMENT OF CIRCLE BASED OFFICERS" के तहत आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • खुद को रजिस्टर करें और लॉग इन करें।
  • विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य में सहुलियत के लिए इस फॉर्म का एक प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें