अगला चरण साक्षात्कार
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे साक्षात्कार कार्यक्रम, कॉल लेटर और अंतिम चयन प्रक्रिया से संबंधित अन्य निर्देशों के लिए नियमित रूप से एसबीआई वेबसाइट देखते रहें। साक्षात्कार के लिए अधिकतम अंक 100 होंगे। अंतिम चयन के लिए उम्मीदवार को साक्षात्कार में न्यूनतम अर्हक अंक प्राप्त करने होंगे।
ऑनलाइन परीक्षा में दो भाग शामिल थे, 120 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न और 50 अंकों के वर्णनात्मक प्रश्न। अभ्यर्थियों का मूल्यांकन अंग्रेजी भाषा, बैंकिंग ज्ञान, सामान्य ज्ञान/अर्थशास्त्र और कंप्यूटर योग्यता जैसे विषयों पर किया गया।