चयन प्रक्रिया और अंतिम तिथि
यह भर्ती अभियान विभाग में कुल 5,280 सर्कल-आधारित अधिकारी रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा जनवरी 2024 में आयोजित की जाएगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य या अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये निर्धारित है। का भुगतान करना होगा। जबकि, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।
परीक्षा के बारे में
ऑनलाइन परीक्षा 2 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 120 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा और 50 अंकों की वर्णनात्मक परीक्षा शामिल होगी। वस्तुनिष्ठ परीक्षा के समापन के बाद वर्णनात्मक परीक्षा आयोजित की जाएगी और उम्मीदवारों को अपने वर्णनात्मक परीक्षण के उत्तर कंप्यूटर पर टाइप करने होंगे।