फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI CBO : जानिये कब होगी परीक्षा, कौन-कौन कर सकता है आवेदन, कैसी होगी चयन प्रक्रिया

Fri, 04 Nov 2022 02:06 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 17 अक्तूबर को सर्कल बेस्ड ऑफिसर के 1422 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए उम्मीदवार 7 नवम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई द्वारा 4 दिसम्बर को इस परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा।
 

 
विज्ञापन
SBI CBO - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बैंकिंग सेक्टर ज्वाइन करने के लिए हर वर्ष लाखों युवा बैंक की विभिन्न भर्तियों में भाग लेते हैं और नए मौकों का इंतजार करते हैं। अगर आप भी बैंक में नौकरी का सपना देख रहे हैं तो ये जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। दरअसल भारतीय स्टेट बैंक ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर(CBO) के 1422 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। जो उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं वो एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट Sbi.co.in पर जाकर 7 नवम्बर तक अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। एसबीआई इन उम्मीदवारों के लिए देशभर में 4 दिसम्बर को परीक्षा का आयोजन कराएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र परीक्षा से कुछ दिनों पहले जारी कर दिया जाएगा। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और आपका सपना बैंक में अधिकारी बनने का है। तो सफलता द्वारा शुरू किए जा रहे SBI CBO Bankers Online Batch 2022 : Join Now की सहायता लेकर आप भी अपना सपना पूरा कर सकते हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
एसबीआई पीओ ई बुक्स 
एसबीआई सीबीओ ईबुक्स 
आईबीपीएस पीओ पिछले प्रश्न पत्र  

कौन कौन कर सकता है आवेदन 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। मेडिकल, इंजीनियरिंग व अकाउंटेंट की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले General/ EWS/ OBC उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। वहीं, SC/ ST/ PWD उम्मीदवारों के लिए आवेदन नि:शुल्क है। वहीं जिन छात्रों ने 21 वर्ष आयु पूरी कर ली है वह इस भर्ती में आवेदन के पात्र हैं। अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ष के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दिए जाने का प्रावधान है।  

ऐसी होगी चयन प्रक्रिया 

भारतीय स्टेट बैंक में सर्कल बेस्ड ऑफिसर के पद पर चयन के लिए एसबीआई द्वारा ऑनलाइन परीक्षा, स्क्रीनिंग और इंटरव्यू राउंड शामिल है। ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर ही उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार के बाद चयनित उम्मीदवार की सर्कल बेस्ड ऑफिसर के पद पर नियुक्ति की जाती है। 

घर बैठे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, UP लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें