फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI CBO Jobs: एसबीआई में सीबीओ के 2500+ पदों पर भर्ती, स्नातक की डिग्री वाले अभी भर दें फॉर्म; जानें रिक्तियां

Fri, 09 May 2025 03:42 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SBI CBO Recruitment 2025: भारतीय स्टेट बैंक ने वर्ष के लिए सर्कल आधारित अधिकारी पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SBI CBO Jobs 2025: सरकारी बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के 2600 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास मौका है जो बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 मई 2025 से शुरू हो चुकी है, और इच्छुक अभ्यर्थी 29 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा का आयोजन जुलाई 2025 में किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है और निर्धारित अंतिम तिथि तक पूरी की जा सकती है। उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री, साथ ही संबंधित क्षेत्र में बैंकिंग अनुभव की आवश्यकता होगी। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल होंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2600 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 मई 2025 से शुरू हो गई हैऔर इच्छुक उम्मीदवार 29 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ परीक्षा शुल्क भी इसी तिथि तक जमा करना होगा। लिखित परीक्षा जुलाई 2025 में आयोजित की जाएगी, जबकि प्रवेश पत्र परीक्षा से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता मानदंड और भाषा की अनिवार्यता

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कम से कम 2 वर्षों का कार्य अनुभव (बैंकिंग सेक्टर में) आवश्यक है। चयन प्रक्रिया में स्थानीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य रखा गया है, क्योंकि अभ्यर्थियों को उसी राज्य या सर्कल में नियुक्त किया जाएगा जहां की भाषा वे जानते हैं। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

जानें कितना लगेगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और पीएच वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है। शुल्क का भुगतान उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ऑफलाइन मोड से कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें