जरूरी गाइडलाइंस
- परीक्षा प्रारंभ होने से ठीक 60 मिनट पहले तक ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
- इसके बाद किसी को भी अंदर नहीं आने दिया जाएगा। सभी को सुरक्षा जांच और सत्यापन प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए समय से केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।
- अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) साथ लाना होगा।
- यदि आधार कार्ड पर फोटो स्पष्ट नहीं है, तो मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे नवीनतम रंगीन फोटो युक्त पहचान-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
- एडमिट कार्ड पर भी नवीनतम रंगीन फोटो चिपकाना जरूरी है।
अनुचित साधनों पर सख्त कार्रवाई
परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग करने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास और 10 करोड़ तक के जुर्माने का प्रावधान है। साथ ही, चल-अचल संपत्ति जब्त की जा सकती है। किसी भी दलाल, मीडिएटर या बहकावे में आने से बचें। यदि कोई व्यक्ति परीक्षा पास कराने के नाम पर रिश्वत या प्रलोभन देता है, तो उसकी सूचना आयोग के कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 और 2635255 पर तुरंत दें।