SBI CBO 2022 Interview Letter Released: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सर्किल आधारित अधिकारी (CBO) के पद के लिए इंटरव्यू कॉल लेटर जारी किया है। परीक्षा में सफल उम्मीदवार अपना इंटरव्यू कॉल लेटर एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इंटरव्यू कॉल लेटर आधिकारिक वेबसाइट पर 17 फरवरी, 2023 तक उपलब्ध रहेगा, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है।
एसबीआई सीबीओ परीक्षा का परिणाम 30 जनवरी को घोषित किया गया था। एसबीआई ने 04 दिसंबर 2022 को देश के 33 राज्यों में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन किया था।
एसबीआई का यह भर्ती अभियान 1422 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिनमें से 1400 नियमित रिक्तियां हैं और 22 बैकलॉग रिक्तियां हैं। ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के सामान्यीकरण के आधार पर अंतिम योग्यता सूची तैयार की जाएगी।
ऐसे करें डाउनलोड
- एसबीआई के करियर पेज sbi.co.in/web/careers पर जाएं।
- होमपेज पर, सीबीओ पोस्ट लिंक के तहत “डाउनलोड इंटरव्यू कॉल लेटर” पर क्लिक करें।
- अपने लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- इंटरव्यू कॉल लेटर देखें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें