फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Home Guard Recruitment 2023: होमगार्ड के 1478 पदों पर भर्ती का मौका, यहां पढ़ें पात्रता और प्रक्रिया

Fri, 03 Feb 2023 05:22 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Jharkhand Home Guard Recruitment 2023: झारखंड होम डिफेंस कॉर्प्स, धनबाद ने होम गार्ड्स (ग्रामीण और शहरी) में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली हैं।
विज्ञापन
home gaurd - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jharkhand Home Guard Recruitment 2023: झारखंड होम डिफेंस कॉर्प्स, धनबाद ने होम गार्ड्स (ग्रामीण और शहरी) में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। 
विज्ञापन

पंजीकरण प्रक्रिया 21 फरवरी से शुरू होगी। उम्मीदवारों को आधिकारिक साइट Dhanbad.nic.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र भरकर जमा करना होगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 मार्च, 2023 तक है। यह भर्ती अभियान संगठन में 1478 पदों को को भरने के लिए चलाया गया है।

रिक्ति विवरण
ग्रामीण क्षेत्र: 638 पद
शहरी क्षेत्र: 840 पद

ग्रामीण क्षेत्रों के लिए, जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें कक्षा 07 पास होना चाहिए और शहरी क्षेत्रों के लिए, जो उम्मीदवार पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें कक्षा 10 पास होना चाहिए। न्यूनतम आयु सीमा 19 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक लिंक Dhanbad.nic.in. पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अप्लाई लिंक मिलेगा।
  • लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण फॉर्म भरें।
  • एक बार हो जाने के बाद, अपना पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें