श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण
वर्ग के अनुसार रिक्तियों का वितरण इस प्रकार है: एससी के लिए 387 नियमित और 107 बैकलॉग पद, एसटी के लिए 190 नियमित और 146 बैकलॉग पद, ओबीसी के लिए 697 नियमित और 111 बैकलॉग पद निर्धारित हैं। इसके अलावा, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 260 पद और सामान्य वर्ग के लिए कुल 1,066 पद उपलब्ध हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से बैंक में क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।
ऑनलाइन होगी दोनों चरणों की परीक्षा
इस भर्ती परीक्षा में कुल 120 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा और 50 अंकों की वर्णनात्मक परीक्षा शामिल होगी। दोनों परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। अभ्यर्थियों को वर्णनात्मक परीक्षा के उत्तर कंप्यूटर पर टाइप करके देने होंगे। वस्तुनिष्ठ परीक्षा के तुरंत बाद ही वर्णनात्मक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
वस्तुनिष्ठ परीक्षा कुल 2 घंटे की होगी, जिसमें 120 अंकों के 4 खंड शामिल होंगे और हर खंड के लिए अलग-अलग समय निर्धारित रहेगा। इसके बाद वर्णनात्मक परीक्षा होगी, जिसकी अवधि 30 मिनट होगी। यह परीक्षा अंग्रेजी भाषा पर आधारित होगी, जिसमें पत्र लेखन और निबंध से जुड़े कुल 50 अंकों के दो प्रश्न पूछे जाएंगे।