फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI BMO 2026: मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए एसबीआई में भर्ती, MBBS की डिग्री वाले करें आवेदन, 93960 रुपये तक सैलरी

Thu, 25 Jun 2026 05:09 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SBI BMO Recruitment 2026: एसबीआई ने बैंक मेडिकल ऑफिसर (BMO-II) के 35 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। एमबीबीएस और आवश्यक अनुभव रखने वाले उम्मीदवार 14 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
 
विज्ञापन
SBI BMO Recruitment 2026 - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SBI BMO Recruitment 2026: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बैंक मेडिकल ऑफिसर (BMO-II) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के विभिन्न सर्किलों में कुल 35 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 24 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 14 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती मेडिकल क्षेत्र के अनुभवी पेशेवरों के लिए बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का अवसर लेकर आई है।

विज्ञापन

35 पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, बैंक मेडिकल ऑफिसर (BMO-II) के कुल 35 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें 31 पद अनारक्षित (UR) और 4 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षित हैं। इस भर्ती में एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए कोई पद निर्धारित नहीं किया गया है। सबसे अधिक 6-6 रिक्तियां लखनऊ और महाराष्ट्र सर्किल में हैं। इसके अलावा भुवनेश्वर और जयपुर में 4-4 तथा पटना में 3 पद उपलब्ध हैं। नोट करें महत्वपूर्ण तिथियां
 
कार्यक्रम तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू 24 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2026
आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2026
आवेदन पत्र प्रिंट करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026
 

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) या राज्य मेडिकल काउंसिल से मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS की डिग्री होनी चाहिए।
  • इसके अलावा उम्मीदवार के पास संबंधित मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण के बाद का कार्य अनुभव भी होना जरूरी है।
  • MBBS उम्मीदवारों के लिए कम से कम 5 वर्ष का अनुभव आवश्यक है।
  • MD/MS या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा धारकों के लिए न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव जरूरी है।
  • इंटर्नशिप अवधि को अनुभव में शामिल नहीं किया जाएगा।

आयु सीमा
1 मई 2026 की स्थिति के अनुसार उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

चयन प्रक्रिया

एसबीआई मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा।

1. शॉर्टलिस्टिंग
आवेदनों की जांच के बाद योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

2. इंटरव्यू
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू 100 अंकों का होगा।

3. मेरिट लिस्ट
अंतिम मेरिट सूची इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

4. दस्तावेज सत्यापन
चयनित उम्मीदवारों को सभी मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे।

5. मेडिकल फिटनेस
नियुक्ति से पहले उम्मीदवारों को एसबीआई के निर्धारित चिकित्सा मानकों के अनुसार फिट पाया जाना आवश्यक होगा।


आवेदन शुल्क
श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य / EWS / OBC 750 रुपये
SC / ST / PwD कोई शुल्क नहीं

SBI BMO Recruitment 2026 Notice - PDF
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • एसबीआई के करियर पोर्टल पर जाएं।
  • BMO Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक जानकारी दर्ज कर पंजीकरण करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें