फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI Apprentice Vacancy: एसबीआई में निकालीं अप्रेंटिस की 7150 नौकरियां, स्नातक की डिग्री वाले करें आवेदन

Tue, 19 May 2026 03:32 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SBI Apprentice Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती के तहत कुल 7150 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
SBI - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SBI Apprentice Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने  अप्रेंटिस भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 7150 अप्रेंटिस पदों पर नियुक्ति की जाएगी। योग्य उम्मीदवार  SBI की आधिकारिक वेबसाइट SBI Careers Portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 19 मई 2026 से शुरू है। 

विज्ञापन


SBI अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार के पास 1 अप्रैल 2026 तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। बिना ग्रेजुएशन वाले अभ्यर्थी आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

आयु सीमा की शर्तें

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवार का जन्म 01 अप्रैल 2006 या उससे पहले तथा 02 अप्रैल 1998 या उसके बाद होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भारत सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

उम्मीदवार को जिस राज्य के लिए आवेदन करना है, वहां की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने में दक्ष होना चाहिए। हालांकि, जिन अभ्यर्थियों ने 10वीं या 12वीं कक्षा में संबंधित भाषा पढ़ी है, उन्हें भाषा परीक्षा से छूट मिलेगी। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए ₹300 तय किया गया है, जबकि एससी, एसटी और PwBD उम्मीदवारों के लिए शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

कैसे होगा चयन?

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें 60 मिनट में 100 वस्तुनिष्ठ (Objective Type) प्रश्न पूछे जाएंगे और कुल 100 अंक निर्धारित होंगे। परीक्षा में सामान्य/वित्तीय जागरूकता, सामान्य अंग्रेजी, मात्रात्मक योग्यता तथा तर्कशक्ति एवं कंप्यूटर योग्यता से 25-25 अंक के प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए स्थानीय भाषा की परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर SBI Apprentice Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • पहले रजिस्ट्रेशन करें और आवश्यक जानकारी भरकर लॉगिन आईडी बनाएं।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें