फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BOB Apprentice Vacancy: बैंक ऑफ बड़ौदा में 5000 पदों पर भर्ती, स्नातक वाले करें आवेदन; स्टाइपेंड 15,000 तक

Tue, 19 May 2026 10:54 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने 5000 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 19 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 8 जून 2026 तय की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (Bank Jobs) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BOB Apprentice Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 5000 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 19 मई 2026 से 8 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ग्रेजुएट करें आवेदन

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

विज्ञापन

 
NATS के अंतर्गत पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए स्नातक उत्तीर्ण करने की तिथि कट-ऑफ डेट 01 मई 2026 से 4 वर्ष से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। जिन उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी करने के बाद 1 वर्ष या उससे अधिक का प्रशिक्षण या कार्य अनुभव प्राप्त कर लिया है, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

 

क्या है आयु सीमा की शर्तें?

उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष होनी चाहिए और सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 28 वर्ष तय की गई है। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।
 
वर्ग आयु में छूट
सामान्य (UR) कोई छूट नहीं
एससी/एसटी 5 वर्ष
ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) 3 वर्ष
पीडब्ल्यूबीडी (यूआर/ईडब्ल्यूएस) 10 वर्ष
पीडब्ल्यूबीडी (ओबीसी) 13 वर्ष
पीडब्ल्यूबीडी (एससी/एसटी) 15 वर्ष

देखें आधिकारिक नोटिस
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए अलग-अलग वर्गों के लिए अलग शुल्क तय किया गया है। एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये + जीएसटी शुल्क रखा गया है, जबकि सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (पुरुष) उम्मीदवारों को 800 रुपये + जीएसटी देना होगा। वहीं सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (महिला/ट्रांसजेंडर) उम्मीदवारों के लिए शुल्क 600 रुपये + जीएसटी निर्धारित किया गया है।

15,000 तक मिलेगा स्टाइपेंड

इस भर्ती में चयनित प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण अवधि के दौरान 15,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें किसी भी प्रकार का अतिरिक्त भत्ता या अन्य सुविधा नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें