भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपरेंटिस भर्ती परीक्षा 2019 के परिणाम जारी कर दिए हैं। अनंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट अब एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर उपलब्ध है।
एसबीआई अपरेंटिस ने कुल 700 खाली पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी की थी। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 23 अक्तूबर, 2019 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
बता दें कि परीक्षा परिणाम के बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वे उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल हुए हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से अपने परिणाम को देख सकते हैं।
SBI अपरेंटिस अंतिम परिणाम 2019: कैसे डाउनलोड करें?
चरण 1 : आधिकारिक वेबसाइट यानी sbi.co.in पर जाएं।
चरण 2 : होमपेज पर करियर ऑप्शन पर क्लिक करें।
चरण 3 : उस लिंक पर क्लिक करें, जिसमें SBI अपरेंटिस अंतिम परिणाम का उल्लेख है।
चरण 4 : परिणाम को चेक करें, और डाउनलोड करें।
चरण 5 : एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
अधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
SBI अपरेंटिस अंतिम परिणाम 2019 के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : LIVE Updates Sarkari Naukri: 10वीं पास के लिए बंपर भर्तियां, कई विभागों ने मांगे आवेदन