फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DSSSB: जेई और एलडीसी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, यहां है डायरेक्ट लिंक

Thu, 07 Nov 2019 10:49 AM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
dsssb - फोटो : dsssb
विज्ञापन

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने DSSSB जेई और एलडीसी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी डाउनलोड करना चाहते हैं, वे DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in या नीचे दिए गए लिंकपर जा जाएं। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि यह उत्तर कुंजी जूनियर इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) और लोअर डिवीजन क्लर्क पदों के लिए अपडेट की गई है। डीएसएसएसबी द्वारा JE परीक्षा 23 अक्तूबर को और LDC परीक्षा 24 और 25 अक्तूबर, 2019 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं। आपत्ति विंडो बंद होने के बाद ही बोर्ड द्वारा अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार उत्तर कुंजी को आसानी से डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

DSSSB JE & LDC उत्तर कुंजी 2019: कैसे डाउनलोड करें?

चरण 1 : आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 : होम पेज पर उपलब्ध DSSSB जेई और एलडीसी उत्तर कुंजी 2019 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
चरण 4 : अब उत्तर कुंजी चेक करें और डाउनलोड करें।
चरण 5 : एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

अधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
DSSSB JE & LDC उत्तर कुंजी 2019 के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें :
 रेलवे में फिर निकलीं बंपर भर्तियां, 10वीं पास हैं तो करें आवेदन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें