फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC JE 2018: परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, इस दिन तक उठा सकते हैं आपत्ति

Tue, 15 Oct 2019 11:07 AM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग ने SSC JE परीक्षा की उत्तर कुंजी 14 अक्टूबर, 2019 को जारी कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे SSC की आधिकारिक साइट ssc.nic.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि पेपर I परीक्षा 23 सितंबर से 27 सितंबर, 2019 तक देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


जो उम्मीदवार आपत्ति उठाना चाहते हैं वे 14 अक्टूबर से 17 अक्टूबर, 2019 तक आधिकारिक साइट के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं । प्रत्येक प्रश्न के लिए, उम्मीदवारों को 100 / - रुपये का भुगतान करना होगा। 17 अक्टूबर, 2019 को 12:00 बजे के बाद प्रक्रिया बंद हो जाएगी। 

SSC JE 2018: ऐसे करें उत्तर कुंजी डाउनलोड-

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाएं ।
  • उसके बाद होम पेज पर उपलब्ध एसएससी जेई उत्तर कुंजी 2018 लिंक पर क्लिक करें ।
  • एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा और सबमिट करना होगा।
  • आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर उपलब्ध होगी।
  • उत्तर कुंजी की जांच करें और इसे आगे की आवश्यकता के लिए डाउनलोड करें।

SSC JE 2018 1601 पदों पर भर्ती के लिए हो रही है। पेपर I परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को पेपर II के लिए उपस्थित होना होगा। पेपर II 29 दिसंबर, 2019 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


अमर उजाला अयोजित करने जा रहा है SSC की तैयारी से संबंधित एक विशेष सेमिनार आपके शहर मेंजिसमें SSC एक्सपर्ट्स करेंगे आपकी सभी समस्याओं व जिज्ञासाओं का समाधान। सेमिनार मे हिस्सा लेने के लिए नीचे दिए गए फॉर्म को भरें अभी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें