फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBC Vacancy 2026: एसबीसी में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन और कितना लगेगा शुल्क? जानें

Sat, 22 Aug 2026 11:51 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SBC Vacancy 2026: रक्षा मंत्रालय के अधीन शिप बिल्डिंग सेंटर, विशाखापत्तनम ने ग्रुप 'सी' के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के माध्यम से कंस्ट्रक्शन असिस्टेंट, कंस्ट्रक्शन हैंडलर, फायर इंजन ड्राइवर और सिविल मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर के पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित योग्यता पूरी करने पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SBC Recruitment 2026: रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाले शिप बिल्डिंग सेंटर (SBC), विशाखापत्तनम ने ग्रुप 'सी' के 10 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कंस्ट्रक्शन असिस्टेंट 'ए', कंस्ट्रक्शन हैंडलर, फायर इंजन ड्राइवर और सिविल मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर के पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 अगस्त 2026 से 14 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

क्या है आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता?

पद योग्यता
कंस्ट्रक्शन असिस्टेंट 'ए' (फिटर) 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई/एनएसी या समकक्ष प्रमाणपत्र और 2 साल का कार्य अनुभव होना आवश्यक है।
कंस्ट्रक्शन हैंडलर (इलेक्ट्रीशियन) उम्मीदवार का 10वीं पास होना और मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
फायर इंजन ड्राइवर (OG) 10वीं पास होना चाहिए। उम्मीदवार के पास भारी वाहन (Heavy Motor Vehicle) चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के मैकेनिज्म की जानकारी और भारी वाहन चलाने का कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए। शारीरिक रूप से फिट होना भी जरूरी है।
सिविल मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर (OG) 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उनके पास लाइट मोटर व्हीकल/मोटर कार का वैध ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन की तकनीकी जानकारी और मोटर कार चलाने का कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए। भारी वाहन का लाइसेंस होने पर प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन

SBC Group C Recruitment 2026: क्या है आयु सीमा के नियम?

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को आरक्षित पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। PwBD उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी। वहीं, 3 वर्ष से अधिक की नियमित केंद्रीय सरकारी सेवा पूरी कर चुके विभागीय उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष और ST वर्ग के लिए 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

ऐसे होगी चयन प्रक्रिया

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT): सभी पदों के लिए 120 मिनट की ऑनलाइन परीक्षा होगी। इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे।
  • कौशल परीक्षा: CA'A' और CH पद के लिए यह परीक्षा नहीं होगी। FED (OG) पद के लिए CBT मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को धीरज और कौशल परीक्षा देनी होगी।
  • FED (OG) परीक्षा: इसमें बाल्टी उठाना, स्क्वैट्स, पुश-अप्स और सिट-अप्स जैसे शारीरिक परीक्षण होंगे। इसके बाद ड्राइविंग, वाहन की जानकारी और अग्निशमन से जुड़ा कौशल परीक्षण होगा।
  • CMTD (OG) परीक्षा: इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को केवल कौशल परीक्षा देनी होगी, जिसमें ड्राइविंग टेस्ट और वाहन तंत्र से जुड़े सवाल/परीक्षण शामिल होंगे।
  • अंतिम मेरिट सूची: अंतिम चयन मुख्य रूप से CBT में मिले अंकों के आधार पर होगा। जहां धीरज या कौशल परीक्षा लागू है, उसमें पास होना जरूरी होगा।
  • दस्तावेज सत्यापन: चयनित उम्मीदवारों के शैक्षिक और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  • मेडिकल टेस्ट: अंतिम नियुक्ति से पहले उम्मीदवारों को चिकित्सा परीक्षण में भी सफल होना होगा।

क्या रहेगा सीबीटी का परीक्षा पैटर्न?

विषय CA'A'/CH FED/CMTD
सामान्य बुद्धि 20 प्रश्न 25 प्रश्न
सामान्य जागरूकता 20 प्रश्न 25 प्रश्न
मात्रात्मक योग्यता 20 प्रश्न 25 प्रश्न
व्यापार पाठ्यक्रम/सामान्य अंग्रेजी 40 प्रश्न 25 प्रश्न
कुल प्रश्न 100 100
परीक्षा की अवधि 120 मिनट 120 मिनट

परीक्षा पास करने के लिए इतने अंक जरूरी

एसबीसी ग्रुप सी भर्ती में उम्मीदवारों को CBT परीक्षा में न्यूनतम निर्धारित अंक हासिल करना जरूरी है। उर वर्ग के लिए 35%, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 30% और अन्य सभी श्रेणियों के लिए 25% न्यूनतम अंक तय किए गए हैं।

कितना है रजिस्ट्रेशन फीस?

आवेदन करने के लिए सामान्य और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को ₹350 शुल्क देना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और भर्ती से संबंधित लिंक खोलें।
  • ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क लागू होने पर ऑनलाइन फीस जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म को ध्यान से चेक करके सबमिट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें