फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Bharti: इस सूबे में निकलीं 3500 से अधिक नौकरियां, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

Thu, 03 Nov 2022 01:37 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Sarkari Jobs RSMSSB CHO Recruitment: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी 2022 के पद पर 3500 से अधिक नौकरियां निकाली हैं।  
विज्ञापन
नर्सिंग और स्वास्थ्य क्षेत्र की नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sarkari Jobs RSMSSB CHO Recruitment: राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसीलिए ताबड़तोड़ भर्तियों का दौर जारी है। राज्य सरकार ने सभी प्रमुख विभागों में भर्तियां तेजी से पूरी करने के निर्देश दिए हुए हैं। क्योंकि राज्य में बेराजगारी एक बड़ा मुद्दा है। इसी क्रम में राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी 2022 के पद पर 3500 से अधिक नौकरियां निकालीं हैं।   

विज्ञापन

जीएनएम और बीएससी नर्सिंग वाले करें आवेदन

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने राज्य स्वास्थ्य विभाग में भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। जीएनएम और बीएससी नर्सिंग कर चुके उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन के पात्र हैं।
 

3531 रिक्तियों को भरने का है लक्ष्य

उम्मीदवार आठ नवंबर, 2022 से आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि सात दिसंबर, 2022 तक है। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 3,531 रिक्तियों को भरना है। 


 

RSMSSB CHO Recruitment: पात्रता मापदंड और शैक्षणिक योग्यता

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी 2022 के पद पर निकाली गई भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी इन कम्युनिटी हेल्थ, जीएनएम या बीएससी नर्सिंग या बीएएमएस आयुर्वेद प्रैक्टिशनर होना चाहिए।

साथ ही उम्मीदवारों को नर्सिंग काउंसिल ऑफ इंडिया या नर्सिंग काउंसिल ऑफ राजस्थान में पंजीकृत भी होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन

RSMSSB CHO Recruitment: इतना देना होगा आवेदन शुल्क

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती 2022 में आवेदन करने के लिए अनारक्षित / बीसी / ईबीसी (क्रीमी लेयर) वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि बीसी / ईबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 350 रुपये लागू होंगे। एससी/ एसटी के आवेदकों को 250 रुपये फीस देनी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें