फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTA UGC NET आवेदन करने के लिए अधिसूचना जारी, ये रही जानकारी

Tue, 05 Feb 2019 10:44 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA ने UGC NET जून 2019 की परीक्षा के लिए सार्वजनिक सूचना जारी कर दी है।  एनटीए ने वर्तमान में केवल एक छोटा नोटिस जारी किया है और पंजीकरण शुरू होने के बाद ही विस्तृत बुलेटिन जारी किया जाएगा। सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फैलोशिप के लिए यूजीसी नेट या नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार ntanet.nic.in पर 1 मार्च, 2019 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नीचे महत्वपूर्ण तिथियों और आधिकारिक अधिसूचना की जाँच करें।
विज्ञापन

उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, UGC NET जून 2019 नए सिलेबस पर आधारित होगा जो ugcnetonline.in पर उपलब्ध है। त्वरित संदर्भ के लिए UGC NET सिलेबस का सीधा लिंक भी यहां दिया गया है।

महत्वपूर्ण तिथियां-

ऑनलाइन पंजीकरण की शुरुआत: 1 मार्च 2019
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि: 30 मार्च, 2019
एडमिट कार्ड जारी: 15 मई 2019
परीक्षा की तिथि: 20, 21, 24, 25, 26, 27 और 28 जून 2019
परिणाम की घोषणा: 9 जुलाई, 2019 तक
विज्ञापन

पिछली दिसंबर की परीक्षा की तरह, यूजीसी नेट 2019 पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। परीक्षा विभिन्न पालियों में आयोजित की जाएगी और उम्मीदवार इसका चयन कर सकते हैं कि वे किस दिन परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे्ं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें