फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC: सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, 25 सितंबर तक करें आवेदन

Mon, 31 Aug 2020 11:33 AM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

OSSC Recruitment 2020 – ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने कई पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 25 सितंबर तक आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। आपको बता दें कि ये भर्तियां जूनियर स्टेनोग्राफर के पदों पर हो रही हैं। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या इस खबर में आगे दी गई नोटिफिकेशन जरूर देखें। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।

विज्ञापन


पदों का विवरण :
पद का नाम :            पदों की संख्या :

जूनियर स्टेनोग्राफर     कुल 03 पद

आयु सीमा : 
उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।

महत्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 26 अगस्त, 2020
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 25 सितंबर, 2020

विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों को सीएचएसई ओडिशा या समकक्ष परीक्षा द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (+2 आर्ट्स / साइंस / कॉमर्स) उत्तीर्ण होना चाहिए और अंग्रेजी और ओडिया दोनों में शॉर्टहैंड में न्यूनतम 80 डब्ल्यूपीएम की गति होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।

ऐसे करें आवेदन :
उम्मीदवार आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://www.ossc.gov.in/ पर जाएं या इस खबर में आगे दी गई नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। समस्त जानकारी से अवगत होकर, दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को 26 अगस्त से 25 सितंबर, 2020 तक पूरा करें। जान लें किसी प्रकार की त्रुटि हो जाने पर आवेदन पत्र मान्य नहीं होगा। पंजीकरण करने के बाद आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।

OSSC की आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें